चंडीगढ़ का युवक श्रीखंड यात्रा के दौरान चला गया काल के गाल
आनी। श्रीखंड यात्रा के दौरान चंडीगढ़ के 33 वर्षीय श्रद्धालू अभय की मौत हो गई है। मृतक सेक्टर 15-डी चंडीगढ़ का रहने वाला था और अपने चचेरे भाई के साथ गत 11 जुलाई को यात्रा पर निकला था। जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम निरमंड अस्पताल में किया जाएगा। मृतक के भाई ने यात्रा के दौरान प्रशासन के इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि किसी मजदूर ने शव को नीचे लाने के लिए 65 हजार रुपए मांगे। पैसा न दे पाने पर उनका मोबाइल व दूसरा सामान छीना। एसडीएम निरमंड मनमोहन ने बताया कि ऐसी शिकायत जरूर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अभय अपने चचेरे भाई के साथ श्रीखंड महादेव यात्रा पर गया था और दोनों बीते मंगलवार को श्रीखंड से दर्शन कर वह वापस लौट रहे थे। पार्वती बाग के समीप अभय की तबीयत बिगड़ गई। जहां से रेस्क्यू टीम द्वारा उसे भीम-डवारी तक लाया गया।
जाओ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा
प्राथमिक उपचार के बाद अभय की तबीयत में हल्का सुधार हुआ, जिसके बाद रेस्क्यू टीम द्वारा अभय को भीम-डवारी से बेस कैंप सिंहगाड होते हुए जाओ और फिर निरमंड के सिविल अस्पताल ला रही थी, लेकिन अभय ने सिंहगाड और जाओं के बीच ही दम तोड़ दिया। सडक़ बंद होने से अभी शव जाओ में ही है। कुछ देर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड लाया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित