दिवाली पार्टी में छा जाएगी पनीर खीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान
नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार हो और घर वालों के लिए कुछ मीठा ना बनाया जाए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे तो खुशी के मौके पर लोग खीर और सेवईं बनाना ज्यादा पसंद करते हैं, मगर आज चलिए कोई नई चीज ट्राय करते हैं। इस मौके पर अगर आप पनीर की खीर बनाकर सबका मुंह मीठा करेंगे तो आप यकीन मानिए वे सब अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। चावल की खीर को खा कर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस खीर को ट्राय करना तो बनता ही है।
इस खीर को बनाने के लिए आपको खास सामग्रियों की भी जरूरत नहीं होती और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह पनीर को गाढ़े दूध में उबालकर बनती है। यह ना सिर्फ दिवाली बल्कि कसी भी त्योहार में बनाकर सर्व की जा सकती है। यह खीर 4 लोगों के लिए बन कर तैयार होगी। इसे पकाने में आपको कुल 30 मिनट का समय लगेगा। यदि घर पर कोई डायबिटिक हो तो आप इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का भी प्रयोग कर सकते हैं।
सामग्री
- 1 लीटर दूध (4 कप)
- 200 ग्राम पनीर
- 1/2 कप चीनी
- 10 केसर के धागे
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे
पनीर की खीर बनाने का तरीका
- सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके अलग रख लें।
- एक सॉस पैन में दूध डालें। केवल फुल क्रीम दूध का उपयोग करें।
- दूध को उबाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह लगभग आधा न रह जाए।
- अब चीनी डालें। फिर केसर के धागे डालें।
- इसे अच्छी तरह मिलाएं, फिर से कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- कसा हुआ पनीर डालें।
- अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ऊपर से इलायची पाउडर और मेवे डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं और गैस को बंद कर दें।
- आपकी पनीर खीर तैयार है। इसे ठंडा या गर्म परोसें।
यह खीर तभी स्वादिष्ट बनेगी जब आप इसमें फुल फैट वाला दूध प्रयोग करेंगे। आप चाहे तो गाय का दूध या पैकेट वाला दूध इस्तेमाल कर सकते हैं।


महिला मतदाताओं का असर, बंगाल की राजनीति में नया समीकरण
SRK विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व ACP का बड़ा दावा
आपातकाल को लेकर दुबे का हमला, अभिनेत्री स्नेहलता की कैद पर उठे मुद्दे
कनाडा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: खालिस्तानी तत्वों से सुरक्षा को खतरा
लग्ज़री लाइफस्टाइल या अफवाह? बिसलेरी से नहाने वाले स्टार का नाम जानने को बेताब फैंस
Result Day से पहले TMC अलर्ट, ममता ने एजेंटों को दिए सख्त निर्देश
रोल कट विवाद ने पकड़ा तूल, ‘भूत बंगला’ की टीम ने दी सफाई
टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव आयोग की नियुक्ति पर साफ रुख
पंजाब में बड़ी कार्रवाई: AAP सांसद के खिलाफ दर्ज हुए गंभीर मामले