अच्छी खबर! बीसलपुर डेम भरने के करीब, जानें कितनी बची है जगह और कब होगा फुल
जयपुर: राजस्थान की जीवनरेखा माने जाने वाले बीसलपुर बांध से राहत की खबर है। 13 जुलाई 2025 को बांध का जलस्तर 313.95 RL मीटर तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में बांध में 2 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है, जिससे अब तक बांध में कुल 72.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। माना जा रहा है कि इस बार जुलाई में ही बांध के गेट खोले जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि जुलाई माह में ही बांध ओवरफ्लो हो जाएगा।
बांध में इस समय 27.943 टीएमसी (TMC) पानी मौजूद है, जो प्रदेश के कई जिलों के लिए पेयजल और सिंचाई का अहम स्रोत है। वहीं, इस मानसून सीजन में अब तक बीसलपुर क्षेत्र में कुल 343 मिमी बारिश हो चुकी है, जिससे बांध की जल आवक में अच्छा सुधार देखने को मिला है।
बांध के बहाव क्षेत्र त्रिवेणी की ऊंचाई इस समय 2.60 मीटर दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में अब तक बांध में 125 दिनों की पानी की आवक सुनिश्चित हो चुकी है, जो आने वाले महीनों में जल आपूर्ति के लिहाज से संतोषजनक मानी जा रही है।राजस्थान के कई जिलों—जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा सहित अन्य क्षेत्रों में बीसलपुर बांध से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जलस्तर में यह वृद्धि न केवल राहत की खबर है, बल्कि आगामी महीनों में पानी की किल्लत से निपटने में भी मददगार साबित होगी।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
कथित धर्मांतरण विरोध पर बवाल, भीड़ का हमला बना तनाव का कारण
भागने की कोशिश नाकाम, साइबर आरोपी हिरासत में
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार