'मेट्रो इन दिनों' बनी वीकेंड की टॉप अर्निंग फिल्म, कमाए इतने करोड़
18 साल बाद, अनुराग बसु अपनी 2007 की हिट फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल ‘मेट्रो इन दिनो’ के साथ वापस आ गए हैं. इसकी प्रीक्वल काफी सक्सेसफुल रही थी. इसके चलते फैंस इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन इसने वीकेंड पर धमाल मचा दिया है और अच्छी कमाई कर ली है.
‘मेट्रो इन दिनो’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
शुक्रवार (4 जुलाई) को रिलीज़ हुई बॉलीवुड की म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो इन दिनो’ को क्रिटिक्स से ज़्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला है. हालांकि पहले दिन, फ़िल्म ने धीमी शुरुआत दर्ज की, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने वीकेंड पर तेजी दिखाई और अच्छी कमाई कर ली है. ‘मेट्रो इन दिनो’ के कलेक्शन कि बात करें तो ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक ‘मेट्रो इन दिनो’ ने रिलीज के पहले दिन 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.
दूसरे दिन फिल्म ने 71 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखाते हुए 6.85 करोड़ की कमाई की.
यानी दो दिनों में फिल्म ने 10.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक ‘मेट्रो इन दिनो’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 7.25 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की 3 दिनों की कुल कमाई अब 16.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मेट्रो इन दिनों’ ने तोड़ा ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का रिकॉर्ड
लाइफ इन ए मेट्रो ने बॉक्स ऑफिस पर अपने लाइफटाइम कलेक्शन में कुल 15.63 करोड़ की कमाई की था. जबकि महज तीन दिन में मेट्रो इन दिन ने 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ मेट्रो इन दिनों ने अपनी प्रीक्वल को मात दे दी है.
क्या अपनी बजट वसूल पाएगी ‘मेट्रो इन दिनों’
इसी के साथ बता दें कि इस फिल्म की लागत 85 करोड़ बताई जा रही है. फिल्म ने तीन दिन में 16 करोड़ ही कमाए हैं. ऐसे में अपने बजट को वसूलने के लिए इसे वीकडेज में अच्छा परफॉर्म करना होगा. क्योंकि 25 जुलाई को सन ऑफर सरदार 2 भी रिलीज हो रही है. इसके अलावा परम सुंदरी और मालिक भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. इतनी फिल्मों के साथ मुकाबला करते हुए देखने वाली बात होगी कि ‘मेट्रो इन दिनों’ अपनी लागत निकाल पाती है या नहीं,
‘मेट्रो इन दिनों’ स्टार कास्ट
बता दे कि ‘मेट्रो इन दिनों’ मल्टी स्टारर फिल्म है. जिसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है.


सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला