अमरकंटक गए परिवार की कार बही, महिला की मौत, बच्चों और पति की तलाश जारी
अनूपपुर। अनूपपुर में रविवार की रात तेज बारिश में पुलिया टूटने से बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूर राजेंद्र ग्राम स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत किरर अंतर्गत सजहा वेयरहाउस के समीप पुलिया टूटने से एक कार नाले के पानी में बह गई। इस घटना में कार में सवार महिला का शव घटनास्थल से कुछ किलोमीटर आगे छीरा पटपर जंगल क्षेत्र से गुजरने वाले नाले में पत्थरों के बीच से बरामद हुआ। वहीं, महिला के पति और उनके दो बच्चे लापता हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
अमरकंटक दर्शन के लिए गया हुआ था परिवार
बदरा निवासी चंद्रशेखर यादव जो कि एसईसीएल धनपुरी कोयला खदान में कार्यरत हैं एवं उनकी पत्नी प्रीति यादव जिला चिकित्सालय अनूपपुर में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ है। रविवार को चंद्रशेखर यादव अपनी पत्नी प्रीति यादव एवं दो बच्चे रियांश यादव 8 वर्ष, बेटी शिवी यादव 2 वर्ष के साथ रविवार को अमरकंटक घूमने गए हुए थे। शाम को वापस आते समय सजहा नाले पर तेज पानी का बहाव था। पहले चंद्रशेखर यादव ने इसे देखकर वाहन को रोक दिया, लेकिन पीछे की ओर से आ रही बस पानी के तेज बहाव के बीच सुरक्षित निकल गई, जिसके बाद चंद्रशेखर ने भी अपनी कार को निकालने का प्रयास किया और कार सहित पूरा परिवार पानी में बह गया। सूचना मिलने के पश्चात रविवार की रात मौके पर पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घटना के बाद महिला का शव बरामद हुआ है पति व बच्चे लापता हैं। देर रात चट्टानों के बीच कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। ज्यादा रात होने के कारण रेस्क्यू को रोका गया था, सोमवार सुबह से ही बच्चे और महिला के पति की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित
अनूपपुर जिले में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 7 एवं 8 जुलाई को शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी, जोखिम तथा छात्र हित में शासकीय एवं अशासकीय (मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई बोर्ड) शैक्षणिक संस्थाओं के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त क्लास लगाकर की जाएगी।


सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला