नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा: राजस्थान में 171 कॉलेजों को स्वीकृति, 4 की सीटों में कटौती
Nursing College Common Counselling: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) और मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबद्ध नर्सिंग, पैरामेडिकल और बीपीटी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज आवंटन की कॉमन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सभी पाठ्यक्रमों के लिए एकीकृत प्रवेश प्रणाली लागू की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को एक ही पोर्टल पर कॉलेजों की चॉइस भरने का मौका मिलेगा।
कॉमन काउंसलिंग बोर्ड 2025 के अनुसार बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 171 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान की गई है। वहीं मापदंडों की पूर्ति नहीं करने पर चार कॉलेजों की सीटों में कटौती की गई है और सात कॉलेजों को संबद्धता नहीं दी गई।
सात कॉलेज किए संबद्धता से वंचित
कॉमन काउंसलिंग बोर्ड की ओर से जिन कॉलेजों को इस वर्ष संबद्धता नहीं दी गई, उनमें अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर, जयपुर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर, एसएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अजमेर, सलोनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, चित्तौड़गढ़, शिवाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर, सुधा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कोटा, राजस्थान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, अलवर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, महात्मा गांधी बीएससी नर्सिंग कॉलेज, सीकर, मदर टेरेसा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, रेनवाल (जयपुर) और राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग, शाहपुरा की सीटों में भी कटौती की गई है।
इस बार बीएससी नर्सिंग के लिए 9521, बीपीटी के लिए 650 और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए 250 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया इस तरह से होगी…
7 से 9 जुलाई: ऑनलाइन कॉलेज चॉइस फिलिंग
15 जुलाई: मेरिट और चॉइस के आधार पर कॉलेज आवंटन
16 से 22 जुलाई: आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रवेश
कॉमन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को किसी एक पाठ्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय सभी उपलब्ध पाठ्यक्रमों में चॉइस भरने की सुविधा दी गई है।


राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल