क्या आने वाली है 'भाई' की नई फिल्म? सलमान की पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। अब अभिनेता ने आज शुक्रवार की सुबह एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसमें अभिनेता ने एक संदेश लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। चलिए देखें अभिनेता ने क्या पोस्ट किया।
सलमान खान की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार सुबह 1 बजकर 11 मिनट पर एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें अभिनेता कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता नीली टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं और उनके पीछे टेबल पर अभिनेता का पोस्टर भी रखा हुआ है, जो पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है।
मेहनत पर है विश्वास
इस ट्वीट को करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगा उन्हींको उनके हुनर का पहलवान। अंग्रेजी में आप अनुवाद कर सकते हैं।’
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस ट्वीट के आते ही कि नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा की अभिनेता की आगामी फिल्म गलवान का पोस्टर। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वो सलमान खान के विचार से सहमत हैं कि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा और यूजर ने कहा कि वाह, भाईजान का पोस्टर आग नहीं जलवा है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब अभिनेता की आगामी फिल्म गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित होगी, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। इस फिल्म के आधिकारिक पुष्टि का फैंस को इंतजार है।


“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान