इंदौर में दो इंजीनियरिंग छात्र सड़क हादसे का शिकार, तीन दोस्त घायल
इंदौर। इंदौर के बाइपास पर तेजाजी नगर के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनो इंजीनियरिंग के छात्र थे। कार में सवार तीन अन्य युवक भी घायल हो गए है। सभी खरगोन जिले के ढापला और धरगांव के है।
सड़क हादसे में 20 वर्षीय धीरज पाटीदार निवासी ढापला, ध्रुव पाटीदार निवासी धरगांव की मौत हुई है,जबकि कार में सवार उनके तीन दोस्त भी गंभीर रुप से घायल हुए है। धीरज और ध्रुव इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वे एक इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक के छात्र थे। दोनो रेडियो काॅलोनी में किराए का कमरा लेकर रहते थे।
इस हादसे में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज घायल हुए है। तीनों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस के अनुसार पांचों दोस्त रात को कार लेकर घूमने निकले थे। इस दौरान वे बाइपास पर चले गए। कार की गति काफी तेज थी। कार एक डिवाइडर से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार धीरज चला रहा था।
हादसा देख दूसरे वाहन चालकों को पुलिस को सूचना दी। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने कार में फंसे तीनों घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मंडलेश्वर पुलिस की मदद से छात्रों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। ढाई घंटे बाद परिजन भी इंदौर पहुंच गए थे।


राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम