PM आवास योजना: भिलाई में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने का दबाव
संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह सूर्या माल के पीछे निर्मित आवास का निरीक्षण करने निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के साथ पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक के तहत 1,120 यूनिट सूर्य विहार के पीछे और 810 यूनिट माइल स्टोन के पास आवासों का संयुक्त निरीक्षण निगम के टीम के साथ किए।
1,120 यूनिट निर्माणाधीन मकान को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जो हितग्राही आ गए हैं उनके स्थाई रूप से पानी, बिजली की व्यवस्था तय करने कहा।
115 हितग्राहियों को आवास पूरा कर सौंपने दिए निर्देश
उन्होंने इसके बाद 810 यूनिट माइल स्टोन के पास के आवासों का निरीक्षण किया। इसमें निगम भिलाई को पूर्ण किस्त जमा किए गए लगभग 115 हितग्राहियों के मकान को पहले पूर्ण करके हितग्राहियों को सौंपने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कुरूद स्थित सीबीजी प्लांट स्थल का निरीक्षण निगम आयुक्त के साथ किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरिवंश सिंह मीरी, महेश राजपूत, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद थे।


Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी