पलटी गाड़ी, सड़क पर तड़पता ड्राइवर और लोग मुर्गियां बटोरते रहे
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुर्गियों से भरा एक वाहन पलट गया. हादसे में वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बेमतारा में ये हादसा रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी में गांव में हुआ. हादसा शुक्रवार को हुआ. शुक्रवार को मुर्गियों से भरा हुआ एक वाहन सड़क किनारे पलटा. वाहन के पलटने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई.
हादसे के बाद लोगों का अमानवीय चेहरा देखने को मिला, क्योंकि वहां मौजूद ग्रामीणों ने हादसे में घायल ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की. इसके बजाय ग्रामीण मुर्गियां लूटने में लग गए. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव टेमरी के पास अनियंत्रित होकर मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया.
पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया
इसके बाद मुर्गी लूटने वालों की होड़ लग गई. लोग मुर्गी लूटने में इतने व्यस्त हो गए कि वाहन में फंसे ड्राइवर को बचाने कोई आगे नहीं आया. लोग मुर्गियां लेकर भागते नजर आए. बताया जा रहा है कि बाद में ड्राइवर खुद मशक्कत कर किसी तरह से वाहन से बाहर निकला. बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटे लगीं.
अचानक वाहन कंट्रोल से बाहर हो गया
वहीं ड्राइवर ने बताया कि अचानक वाहन कंट्रोल से बाहर हो गया. उसने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो पलट गया. इस अमानवीय घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल हुए वीडियो में लोगों को वाहन पर चढ़कर, मुर्गियों को पकड़-पकड़कर भागते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोग हैरान हैं.


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में