'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड के लिए इतने करोड़ रुपये फीस ले रहे कॉमेडियन
नई दिल्ली। कपिल शर्मा दुनिया के मशहूर कॉमेडियंस में से एक हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्हें इतनी तगड़ी पॉपुलैरिटी मिल गई कि वह दुनिया के सबसे महंगे और अमीर कॉमेडियंस में शुमार हो गए। टीवी पर द कपिल शर्मा शो करने के बाद अब वह OTT पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो कॉमेडी शो चला रहे हैं।
अब तक द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। इस शो में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा कितनी फीस ले रहे हैं जो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जितना वह प्रति एपिसोड के लिए फीस ले रहे हैं, उतना तो बॉलीवुड स्टार्स की एक फिल्म की फीस के बराबर होती है।
कॉमेडी की दुनिया के बादशाह हैं कपिल
कपिल शर्मा पिछले 18 सालों से कॉमेडी की दुनिया पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपना करियर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से शुरू किया था। इसके बाद वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और फैमिली टाइम विद कपिल में नजर आए। उन्होंने कॉमेडी सर्कस में भी काम किया। सालों तक टेलीविजन पर लोगों को अपने शो से हंसाने वाले कपिल अब ओटीटी के जरिए कॉमे़डी का तड़का लगा रहे हैं।
एक सीजन से कमा ले रहे मोटी फीस
उनका हालिया कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। आपको शायद ही पता हो कि कपिल इस शो के लिए मोटी रकम उठा रहे हैं। प्रति एपिसोड वह 5-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल को पहले सीजन के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ दिए गए थे। कुल 13 सीजन आए थे। इस लिहाज से टोटल कमाई 65 करोड़ रुपये हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे सीजन में भी कपिल ने इतनी ही फीस हासिल की होगी।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो की कास्ट की फीस
सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं, बल्कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो की बाकी कास्ट भी मेकर्स से मोटा पैसा वसूल कर रही है। DNA के मुताबिक, कीकू शारदा से लेकर अर्चना पूरन सिंह तक कौन कितना फीस ले रहा है, जानिए यहां।
- सुनील ग्रोवर - 25 लाख रुपये
- अर्चना पूरन सिंह - 10 लाख रुपये
- कृष्णा अभिषेक - 10 लाख रुपये
- कीकू शारदा - 7 लाख रुपये


अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल