Border 2 को लेकर वरुण धवन ने कैडेट्स के साथ की ट्रेनिंग
नई दिल्ली। बदलापुर और भेड़िया जैसी कई मूवीज के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता वरुण धवन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में वरुण अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अब बॉर्डर 2 के तीसरे शेड्यूल के शूटिंग के लिए वह पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी पहुंचे हैं।
इस दौरान वरुण धवन ने वहां मौजूद कैडेट्स के साथ कीमती वक्त बिताने के अलावा कड़ी ट्रेनिंग भी की है। इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कैडेट्स के साथ वरुण ने बिताया समय
उभरती हुए एक्टर के तौर पर वरुण धवन को जाना जाता है। फिल्ममेकर जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 के लिए वह कोई भी कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते हैं। पुणे की डिफेंस एकेडमी में इस तरह से उन्होंने पल गुजारे, उसका अनुभव उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो के साथ शेयर किया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरुण युवा कैडेट्स के साथ खास तरह की तैयारियां और बातें करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता ने उनके साथ 50 नकल पुश-अप चैलेंज को भी पूरा किया।
जिसको लेकर वरुण और कैडेट्स में खूब जोश देखने को मिल रहा है। पोस्ट के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा है- बॉर्डर 2 हमारे सारे यंग कैडेट्स के साथ नकल चैलेंज।
इस तरह से वरुण धवन ने पुणे डिफेंस एकेडमी में अपनी ट्रेंनिंग को लेकर एक्साइटमेंट और अनुभव को फैंस को साथ साझा किया है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते ये जमकर वायरल भी हो रहा है।
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2
1997 में आई कल्ट देशभक्ति फिल्म बॉर्डर का पार्ट 2 यानी बॉर्डर 2 एक मल्टी स्टारर मूवी है। जिसमें वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये मूवी अगले साल 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल