ट्रंप से मिल लिए मुनीर....भारत आकर पीएम मोदी से भी मिलना चाहिए
पीएम मोदी पाकिस्तान जाकर कर चुके पहल
लंदन। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में हुई मुलाकात की सराहना कर कहा कि मुनीर को भारत आकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने चाहिए, ताकि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुधारा जा सके।
एक साक्षात्कार में दुलत ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पोती की शादी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा कर कहा कि पाकिस्तान को भी ठंडे पड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
दुलत ने कहा कि मैं फील्ड मार्शल मुनीर को बधाई देता हूं। पाकिस्तान के लोगों को भी बधाई। उन्हें अब आकर हैदराबाद हाउस में मोदी जी से मिलना चाहिए और फिर अमृतसर का दौरा करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि कड़े रुख को नरम किया जा सकता है। किसी को पहल करनी होगी। इमरान खान जेल में हैं। फील्ड मार्शल या प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ यह कर सकते हैं।
दुलत ने माना कि हालिया संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद खराब हैं। लेकिन उन्होंने बदलाव की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है, तब मुनीर को दिल्ली भी आना चाहिए।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण