टुकड़ों में हो रही बारिश, कहीं बरसे तो कहीं तरसाए बादल
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पूर्वी जिलों में शुरू हुई बरसात का असर लखनऊ में भी दिखने लगा है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए तो लोगों में वर्षा की उम्मीद जगी, लेकिन दोपहर में बयार चली तो आसमान पर छाए काले बादल गायब हो गए।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप ने उमस और गर्मी बढ़ा दी, लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में बारिश ने बड़ी राहत दी। हजरतगंज और आसपास के क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे, पर गोमतीनगर में सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सीमित रहा। जिले में इस बार वर्षा टुकड़ों में हो रही है। अब तक लखनऊ में एक समान वर्षा देखने को नहीं मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से रविवार तक प्रदेशभर में भारी बरसात की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, टुकड़ों में हो रही बारिश का मतलब यह है कि अभी तक लखनऊ में मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है।
प्री-मानसून थंडर सावर का दौर चल रहा है, जो कि स्थानीय होता है। इसमें एक साथ पूरे शहर में वर्षा नहीं होती है। प्री-मानसून थंडर सावर में इलाके के हिसाब से बादल बरसते हैं। मानसून गुरुवार को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच चुका है। इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है।
राजधानी में शुक्रवार से शनिवार तक कभी भी मानसून प्रवेश कर सकता है। मानसून के पहुंचते ही जिले के संपूर्ण इलाकों में झमाझम बरसात होगी। पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।


गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?