गुरुग्राम में छिपकर रह रहा था बलात्कार का आरोपी, रूममेट की बातों से पकड़ा गया
जयपुर: प्रताप नगर थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में 20 हजार के इनामी वांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम की एक शीशा फैक्टरी में नाम बदलकर काम कर रहा था।डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सीकर के नीमकाथाना में डुगरी की ढाणी गणेश्वर निवासी मोहन सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था।
पांच दिन मजदूर बनकर किया काम
डीसीपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि टीम में शामिल एएसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल महेशचंद, बलदेव, कांस्टेबल बिरदीचंद, वेद प्रकाश और भंवरलाल ने आरोपी की तलाश में पांच दिन तक गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र स्थित कई फैक्टरी में मजदूर बनकर काम किया।
रूम पार्टनर से खुला राज
पता चला कि आरोपी मोहन सिंह का परिचित दीपक नाम का व्यक्ति एक फैक्टरी में काम कर रहा है। दीपक को पकड़ा तो उसने बताया कि मोहन सिंह उसका रूम पार्टनर है और एक शीशा फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले दुर्घटना होने पर मोहन सिंह के हाथ पैर में चोट लगी है और वह कमरे पर ही है। दीपक की निशानदेही पर आरोपी को पकड़ा गया।


गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?