3 नंबर के लिए तीन दावेदार, शुभमन गिल उतरेंगे नंबर-4
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज का पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम 2007 से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में नए शुभमन गिल की कोशिश इंग्लैंड में इतिहास रचने पर होगी। हेडिंग्ले टेस्ट से पहले फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है। तो आइए पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं।
यशस्वी-केएल कर सकते ओपनिंग
पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। केएल राहुल उनका साथ दे सकते हैं। 3 नंबर पर के लिए यूं तो 3 दावेदार हैं। अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर और साई सुदर्शन इस रेस में हैं। हालांकि, 8 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले करुण नायर पर भरोसा जताया जा सकता है।
कप्तान गिल 4 नंबर पर उतर सकते
4 नंबर पर कप्तान शुभमन गिल और नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलते नजर आ सकते हैं। बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंत ने इस बात की संकेत दिए थे। घरेलू क्रिकेट में रनों को अंबार लगाने वाले और आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले साई सुदर्शन 6 नंबर पर मैदान में उतर सकते हैं।
7 नंबर पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आजमाया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों को जगह दी जा सकती है। इनमें शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं। शार्दुल गेंदबाजी के साथ ही बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। इससे भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को गहराई मिलेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकटकीपर), साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारतीय टीम इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल