यमुना की कगार फटने से तीन चरवाहों की मौत
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाने के चंदवाइन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव में बुधवार शाम साढ़े चार बजे यमुना नदी की कगार फट गई, जिससे तीन चरवाहों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश निर्मल (50), दुलारे पासवान (55) और शिवमोहन यादव (50) के रूप में हुई है, जो मड़ौली गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात में हुई बरसात के कारण यमुना नदी की कगार की मिट्टी नम हो गई थी, जिससे कगार फट गया और तीनों चरवाहे नीचे गिर गए। ऊपर से गिरे मलबे में दबने से तीनों की मौत हो गई। आसपास मवेशी चराने वाले लोगों ने जब चरवाहों की आवाज सुनी, तो वे भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों शवों को निकाला। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
Kota मेडिकल कॉलेज में अजीब घटनाक्रम, पिता की आत्मा लेने पहुंचा युवक
गर्मी के बीच जल संकट गहराया, IIT Jodhpur में टैंकरों पर निर्भर छात्र
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार