ईडी की बड़ी कार्रवाई: जल जीवन मिशन घोटाले में कांग्रेस नेता की संपत्ति कुर्क
राजस्थान में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी व उनके सहयोगियों की 47.80 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई एक हजार रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले के संबंध में की है।
आवासीय फ्लैट और अन्य चल सपत्तियों को जब्त
ईडी के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने पूर्व मंत्री महेश जोशी, पदमचंद जैन, महेश मित्तल, सजय बड़ाया, विशाल सक्सेना और उनके परिवार के सदस्यों/संबंधित फर्मों की कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट और अन्य चल सपत्तियों को जब्त किया है।
ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के प्रावधानो के तहत की है। ईडी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह घोटाला अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था। अप्रैल में जोशी को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
2700 करोड़ के नेक्सा एवरग्रीन धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी पूरी
2700 करोड़ रुपए के नेक्सा एवरग्रीन मनी लॉड्रिंग व धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। ईडी ने इस दौरान 2.04 करोड़ रुपये नकद को सीज करने के साथ ही नेक्सा ग्रुप से जुड़े विभिन्न खातों व क्रिप्टो अकाउंट्स में जमा 15 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज कर दिया है।
25 स्थानों पर छापेमारी की गई
गुरुवार को ईडी ने जयपुर, सीकर, झंझुनू, अहमदाबाद समेत 25 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 2.04 करोड़ रुपये नकद राशि के साथ डिजिटल उपकरण और धोखाधड़ी से संबंधित रिकॉर्ड मिला है।


बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार