अजमेर के लिए बड़ी खुशखबरी… जयपुर की तर्ज पर होगा ये कार्य, देवनानी के प्रयास लाए रंग
अजमेर में जयपुर की तर्ज पर अब अजमेर में रामसेतू (एलिवेटेड रोड) के नीचे तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। तिरंगा लाइट से सड़क पर रोशनी होने के साथ सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्य के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयास से 8 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।
अजमेर में स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत बने रामसेतू (एलिवेटेड रोड) के नीचे लाइट लगाने का कार्य शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अनुसार सड़क पर रात्रि में अंधेरे से तो निजात मिलेगी ही साथ ही तिरंगा लाइट से शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों एवं आमजन को भी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से तिरंगा लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य भी जल्द शुरू होगा।
चौपहिया नहीं दुपहिया वाहनों की पार्किंग करेंगे विकसित
रामसेतू के नीचे पिल्लर के मध्य के हिस्से में बेतरतीब खड़े रहने वाले चार पहिया वाहनों की अवैध संचालित पार्किंग हटाई जाएगी। ऑटो रिक्शा के लिए भी यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहेगी। यहां दुपहिया वाहन पार्किंग विकसित की जाएगी। ताकि शहर में पार्किंग स्थल से अन्यत्र दुपहिया वाहनों को लोग खड़ा नहीं करें।


शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान