हादसे के बाद बोइंग अध्यक्ष की प्रतिक्रिया: एयर इंडिया को जांच में मिलेगी पूरी मदद
नई दिल्ली: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे के बाद विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है. बोइंग के अध्यक्ष और सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने एयर इडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात कर इस दुखद घटना पर संवेदना जताई और जांच में पूरी मदद का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि बोइंग की टीम भारत की विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के नेतृत्व में चल रही जांच में समर्थन के लिए तैयार है.
नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नैडु ने बताया कि इस त्रासद हादसे के बाद अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों के अनुसार विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा, भारत सरकार ने विमान सुरक्षा को बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित की है. यह समिति विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मिलकर बनेगी जो घटना की गहराई से जांच कर सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेगी.
एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस दुखद हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "यह एयर इंडिया के लिए बेहद कठिन दिन है. हमारी पूरी कोशिशें अब यात्रियों, क्रू सदस्यों और उनके परिवारों की सहायता पर केंद्रित हैं." उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया जिसमें उन्होंने इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं.
हादसे वाली फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी. विमान में लगभग 242 लोग सवार थे, जिनमें यात्री, दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में एक हॉस्टल पर गिर गया, जहां इंटर्न डॉक्टर रहते थे. इस दुर्घटना में 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री बच गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस दुखद हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नैडु भी हादसे के बाद तुरंत दुर्घटना स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली. एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने मृतकों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.


श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव