गुलाबी होंठों का राज़: घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल स्क्रब, हटाएं डेड स्किन और पिगमेंटेशन
पूरे फेस के साथ ही हमें सबसे ज्यादा ध्यान होंठों का रखना चाहिए. लिप्स की स्किन काफी नाजुक होती है, इसलिए धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन, धूप के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होती है. इस वजह से होंठों पर पिग्मेंटेशन हो जाती है. हफ्ते में एक बार लोग अपना पूरे फेस की स्किन तो एक्सफोलिएट कर लेते हैं, लेकिन होंठों को छोड़ देते हैं, इसलिए होंठों पर डेड स्किन जमा हो जाती है और धीरे-धीरे पिग्मेंटेश बढ़ने लगती है. गुलाबी होंठों की चाहत पूरी करने के लिए महंगे प्रोडक्ट यूज करने की बजाय सही तरह से लिप केयर पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है और स्क्रबिंग इसमें एक जरूरी स्टेप है. होंठों के लिए नेचुरल चीजों से बने स्क्रब इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है.
स्क्रब आपकी स्किन से गंदगी को हटाता है और पोर्स की गहराई से सफाई करता है. इसके साथ ही डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स से भी बचाव होता है. फिलहाल जान लेते हैं तीन ऐसे स्क्रब के बारे में जो आपके होठों से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करेंगे और धीरे-धीरे पिगमेंटेशन भी कम होने लगेगी, जिससे आपको पिंक लिप्स पाने में मदद मिलेगी.
ये स्क्रब होंठों को करेगा हाइड्रेट
लिप एक्सफोलिएट करने के लिए घरेलू स्क्रब की बात करें तो एक छोटा चम्मच शहद लें, कुछ बूदें नारियल के तेल की मिलाएं और इसमें थोड़ी सा कॉफी पाउडर मिला लें. इस पेस्ट से अपने होंठों पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. कॉफी डेड स्किन को भी रिमूव करेगी और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारती है साथ ही शहद और नारियल त्वचा को मुलायम बनाए रखने का काम करते हैं.
खीरा के रस से बनाएं स्क्रब
गर्मी में खाने से लेकर स्किन तक के लिए खीरा बेहद फायदेमंद इनग्रेडिएंट है. ये आपके रूखे होंठों को हाइड्रेट करेगा. खीरा के रेस में गुलाबजल, दो से तीन बूंद नींबू का रस और एलोवेरा मिलाएं. इसमें थोड़ी सी दरदरी पिसी हुई चीनी मिला लें और फिर स्क्रब करें. इससे आपके होंठों की रंगत भी सुधरेगी.
नींबू का रस और चीनी
स्किन के लिए विटामिन सी से भरपूर नींबू बेहद फायदेमंद रहता है. नींबू के रस में चीनी मिलाएं और जैतून या फिर नारियल का तेल एड करें. इस स्क्रब को एक से डेढ़ मिनट तक अपने होंठों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए अप्लाई करें और फिर क्लीन कर लें.
मॉश्चराइजिंग है जरूरी
स्क्रब करने के बाद अपने होंठों को मॉश्चराइज करना न भूलें. डेली रूटीन में कोई ऐसा लिप बाम यूज करें जो यूवी किरणों से स्किन का बचाव करे. सनलाइट की वजह से भी पिगमेंटेशन हो जाती है.


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण