Cash on Delivery के नाम पर फर्जीवाड़ा, सावधान रहें नए ठगों से
बिलासपुर: साइबर ठगी के नए-नए तरीके रोज सामने आ रहे हैं और अब जालसाज बिना किसी आर्डर के घरों में पार्सल भेजकर लोगों से पैसे वसूलने का नया पैंतरा अपना रहे हैं। बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में हाल ही में दो ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों के नाम से फर्जी पार्सल भेजे गए और उनके बदले नकद भुगतान ले लिया गया।
बता दें कि ताजा मामला गणेश हाइट्स तोरवा निवासी गुरजीत के घर में सामने आया। एक दिन ई-कार्ट कंपनी से एक डिलीवरी बाय ने 498 रुपये का पार्सल थमाया। उस समय घर पर केवल गृहिणी थीं। उन्हें लगा कि बच्चों ने आनलाइन कोई सामान मंगाया होगा, इसलिए पैसे देकर पार्सल रिसीव कर लिया। शाम को जब परिवार एकत्र हुआ तो पता चला कि किसी ने कोई आर्डर ही नहीं किया। पार्सल खोलने पर उसमें दो हर्बल शैंपू निकले, जो बेहद घटिया गुणवत्ता के थे।
ऐसा ही एक और मामला पास के ही एक रेलकर्मी सुधीर यादव के घर में हुआ। ड्यूटी पर होने के कारण उन्होंने भी यही समझा कि परिवार के किसी सदस्य ने कोई सामान मंगाया होगा। घर वालों ने पार्सल ले लिया और करीब 900 रुपये अदा कर दिए। बाद में पूछताछ पर पता चला कि किसी ने भी ऐसा कोई आर्डर नहीं दिया था। इस पार्सल में बालों के लिए हर्बल तेल निकला, जो नकली था। इन मामलों में लोगों ने चूंकि राशि 1000 रुपये से कम थी, इसलिए साइबर क्राइम या थाने में शिकायत नहीं की।
ऐसे रखें सावधानी, बचे फर्जी पार्सल फ्रॉड से
अनजान पार्सल को रिसीव न करें- अगर आर्डर की जानकारी नहीं है तो पार्सल लेने से इंकार करें।
परिवार में पुष्टि करें- पार्सल लेने से पहले घर के सभी सदस्यों से पूछें कि क्या किसी ने आर्डर किया है।
डिलीवरी बाय से विवरण मांगें- आर्डर आइडी और आर्डर सोर्स कंपनी से जरूर पूछें।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण