JDA की आवासीय योजना में आवेदन का आज आखिरी दिन, छूट न जाए सपनों का घर
JDA Housing New Scheme : जयपुर विकास प्राधिकरण का अलर्ट। आज 12 जून को अंतिम मौका है। अगर आपको जयपुर की इन तीन नवीन आवासीय योजनाओं में अपने सपनों के मकान के लिए भूखंड चाहिए तो आज आखिरी मौका है। चूक गए तो फिर हाथ मलते रह जाएंगे।
आज 12 जून को है अंतिम मौका
जेडीए की तीन नवीन आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार व सरस्वती विहार में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून है। जेडीए ने इन योजनाओं के 756 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
ये हैं तीनों आवासीय योजना के स्थिति
गंगा विहार आवासीय योजना कृषि अनाज मण्डी बस्सी के पीछे स्थित है, जिसमें 233 भूखण्ड हैं। यमुना विहार आवासीय योजना चाकसू के काठावाला में स्थित है, जिसमें 232 भूखण्ड हैं। वहीं सरस्वती विहार आवासीय योजना बैनाड़, दौलतपुरा में स्थित है, जिसमें 300 भूखण्ड हैं।
2 जुलाई को निकाली जाएगी लॉटरी
जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार इन तीनों आवासीय योजनाओं की लॉटरी 2 जुलाई को निकाली जाएगी।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण