प्रेम-प्रसंग या कुछ और? 40 साल की महिला और 16 साल का लड़का फरार, बच्चों का भविष्य अधर में
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 40 वर्षीय महिला पर 16 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर सुनवाई न होने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जिसमें बुधवार को गोविंद नगर पुलिस को महिला के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया.
कानपुर के गोविंद नगर निवासी एक निजी कर्मचारी ने बताया कि उनके मकान में किराए पर रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी. पिता का आरोप है कि 31 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे महिला उनके 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई. पिता को आशंका है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है. उन्होंने बताया कि महिला का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता था और वह उनकी बातों को अनसुना कर घर खाली करने से इनकार करती थी.
पहले भी महिला के साथ हो गया था फरार
पिता ने बेटे को महिला से बात करने से मना किया था, लेकिन वह उसकी बातों में आ गया. वहीं पुलिस का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब किशोर और महिला साथ गए. एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे. तब किशोर ने पुलिस को बताया था कि माता-पिता द्वारा मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था. थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था. इसके बाद महिला वहां पहुंची और किशोर को फिर से अपने साथ ले गई.
दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली
पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है, हालांकि उनके बीच संबंधों की पुष्टि नहीं हुई है. परिवार ने पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का रुख किया. कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच की जा रही है. इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है.


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण