राजस्थान में पारा 45 डिग्री पार, भीषण गर्मी का कहर जारी
राजस्थान में बीते 2 दिनों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया है। बीते 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में जबरदस्त हीट वेव्स चली। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उसके अनुसार 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रह सकती है। इसके साथ ही तापमान में राहत के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 46 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है।
48 घंटों में तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी जयपुर में पारे में 2 डिग्री का उछाल देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीट वेव्स चलेंगी। अगले 4-5 दिन तापमान में और तेजी आएगी और हीट वेव्स भी चलेंगी।
मानूसन की रफ्तार थमी
देश में इस बार मानसून की जल्दी एंट्री हो गई लेकिन मध्य भारत तक पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि राजस्थान में मानूसन की ऑनसेट तारीख 20 जून रखी गई थी लेकिन जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रहा था, उसे दखते हुए इसके यहां समय से पहले पहुंचने का अनुमान था लेकिन अब यह महाराष्ट्र के आसपास ही रुका हुआ है। हालांकि राजस्थान में इस बार मानसून की बारिश पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। वर्षाजनित कृषि पर निर्भर रहने वाले राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने इस मानसून में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से 110 प्रतिशत तथा पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया है। साल 2024 में राजस्थान में 662.87 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य स्तर 421.96 प्रतिशत से लगभग 57 प्रतिशत अधिक थी। राजस्थान में साल 2024 में मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 40.9, अलवर में 41, जयपुर में 41.8, पिलानी में 42.2, सीकर 40, कोटा में 44, बाड़मेर में 44.6, जैसलमेर में 45.3, जोधपुर में 42.2,चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 45.2 व फतेहपुर में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में