साय मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार, 3-4 नए मंत्री मिलने की संभावना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास पर होने से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीएम साय की मुलाकात और चर्चा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी माह में होगा। 14 या 15 जून को तीन से चार से विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से राजेश मूणत, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।
बता दें कि संगठन स्तर पर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर चर्चा के साथ सहमति बनी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत दो मौजूदा मंत्रियों को हटाने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि उनके नामों का आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने से सत्ता व संगठन से जुड़े लोग बच रहे हैं।
बस्तर को मिल सकता है मंत्री पद
राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस का बस्तर पर जिस तरह से फ़ोकस बढ़ा है, उसे देखते हुए बस्तर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावितों में लता उसेंडी का नाम पहले भी आ चुका है, लेकिन कोई और चौंकाने वाला नाम भी बस्तर से शामिल हो सकता है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मंत्रियों के परफार्मेंस और संख्या को देखते हुए एक-एक को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।


सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान